LPG Gas New Rate: वर्तमान समय में गैस सिलेंडर के दामों में काफी गिरावट देखने को मिली है। गैस सिलेंडर की नई कीमतों के मुताबिक अब सिलेंडर काफी सस्ते रेटों में मिल रहा है। अब गैस सिलेंडर धारिकों को नई कीमतों के मुताबिक सिलेंडर उपलब्ध कराया जाएगा। इस लेख में हम आपको गैस सिलेंडर के ताजा दामों के बारे में जानकारी दे रहे हैं।
ताजा जानकारी के मुताबिक बता दे कि गैस सिलेंडर के भाव में 7 रूपये तक की भारी कटौती हुई है। जिससे की पहले की अपेक्षा अब गैस सिलेंडर 7 रूपये सस्ते में मिल सकेगा। जबकि यह भी बता दे कि जो 7 रूपये की कटौती हुई है वह 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल सिलेंडर पर हुई है। पहले कमर्शियल गैस सिलेंडर 1804 रूपए में आ रहा था जो अब नये रेट के मुताबिक 1797 रूपये में मिलेगा। यह रेट अभी देश की राजधानी दिल्ली के हैं, जबकि देश के अलग-अलग राज्यों में अलग प्रकार के रेटों में सिलेंडर वितरण होगा।
LPG Gas New Rate: घरेलू गैस सिलेंडर के ताजा रेट
अधिकतर देखा जाता है कि सबसे अधिक घरेलू गैस सिलेंडर का हर जगह इस्तेमाल होता है, घरेलू गैस सिलेंडर घर-घर प्रतिदिन उपयोग में आता है। अधिकतर नागरिकों के पास घरेलू गैस सिलेंडर मिल जाएंगे। घरेलू रसोई वाले गैस सिलेंडर के दामों के बारे में अगर आपको बता दे तो यह 14.2 किलोग्राम वाला एलपीजी सिलंेडर की कीमत 803 रूपए है। इसमें किसी भी प्रकार से बदलाव नही किया गया है। जबकि देश के अलग-अलग राज्यों में रसोई वाले गैस सिलेंडर की कीमतें अलग प्रकार से हैं। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में 840.50 रूपये प्रति सिलेंडर है।
LPG Gas New Rate: आर्थिक राजधानी मुंबई व चैन्नई में गैस सिलेंडर की कीमत
भारत देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में घरेलू गैस सिलेंडर के दाम 802.50 रूपये है। जबकि वहीं तमिलनाडू की राजधानी चैन्नई में घरेलू रसोई वाले गैस सिलेंडर की कीमत 818.50 रूपये 14.2 किलोग्राम के सिलेंडर की है। इसी प्रकार देश के अलग-अलग राज्यों में गैस सिलेंडर के दाम भी अलग ही हैं।
इन कनेक्शनधारियों को मिलेगी गैस पर सब्सिडी
केन्द्र सरकार गैस सिलेंडर पर सब्सिडी देने का भी कार्य कर रही है, लेकिन गैस सब्सिडी भी सभी को सरकार नही दे रही है, बता दे कि सरकार ने पीएम उज्जवला योजना के तहत देश के पात्र महिलाओं के लिए फ्री गैस सिलेंडर दिए हैं। इन सभी पात्र कनेक्शनधारियों को सरकार आने वाले समय में 300 रूपए की गैस सब्सिडी देने जा रही है। ऐसे नागरिकों को कम कीमत में गैस सिलेंडर मिलेगा। ऐसे में अगर आपको अभी एक घरेलू गैस सिलेंडर पर 800 रूपए से ज्यादा देने पड़ रहे हैं तो ऐसे लोगों को अब 300 रूपये की सब्सिडी मिलेगी जिससे उनको गैस सिलेंडर मात्र 500 रूपये के आसपास ही पड़ेगा।
नई गैस सिलेंडर की कीमतों के बारे में ऐसे जानें
- नई गैस सिलेंडर की बढ़ी हुई कीमतों को जानने के लिए आपको अपने नजदीकी एजेंसी पर जाना होगा।
- अगर आप डिजिटल तरह से कीमतें जानना चाहते हैं तो एलपीजी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर पता कर सकते हैं।
- इसके अलावा आप एलपीजी की टोल फ्री हेल्पलाइन के जरिए भी नई कीमतों का पता कर सकते हैं।