Lalitpur News: आजादी के बाद से जनपद ललितपुर में पहली बार संवैधानिक तरीके से झा समाज का चुनाव सम्पन्न हुआ। झा समाज की पहली बार जनगणना तरीके से वोटर बनाए गए, पूरे संवैधानिक नियमों का पालन करते हुये झा समाज ललितपुर के चुनाव सम्पन्न कराए गए। बीते कई महीनों से झा समाज की जिला स्तरीय चुनाव प्रक्रिया चल रही थी, जिसमें 11 अप्रैल 2025 से 16 अप्रैल 2025 तक 10 नामांकन पत्रों की बिक्री हुई।
सभी 4 पदों के लिए एवं 17 अप्रैल 2025 से 20 अप्रैल 2025 तक सभी नामांकन फॉर्म जमा किए गये केवल 6 प्रत्याशी ने अपने नामांकन फॉर्म जमा नहीं किए एवं चुनाव लड़ने में असमर्थता जताई व ऐप्लीकेशन देकर चुनाव कमेटी को सूचित किया। बाकी 4 पदों के लिए नामांकन फॉर्म, सहयोग राशि सभी कागजात सहित जमा किए गए।
जिसमें अध्यक्ष पद के लिए रमेश कुमार झा रिटा0 स्टेशन मास्टर, ललितपुर, वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद के लिए रामचरण झा वंशीपुरा ललितपुर, महामंत्री पद के लिए शिवलाल झा तुलसीनगर, ललितपुर, कोषाध्यक्ष पद के लिए रघुवीर प्रसाद झा जखौरा जो कि निर्वाचन समिति ने निर्वाचन संविधान के तहत जांच करते हुये 4 पदों के प्रत्याशियों को निर्विरोध जीत घोषित किया।
Lalitpur News: ढोल नगाड़ों से झा समाज ने नव नियुक्त पदाधिकारियों का किया स्वागत
झा समाज के जिला स्तरीय चुनाव के निर्विरोध पदाधिकारी घोषित होने पर झा समाज ने नव नियुक्त पदाधिकारियों का दमखम के साथ जोर शोर से फूल माला पहनाकर स्वागत किया एवं समाज के बन्धुओं ने एक-दूसरे को मिठाईयां खिलाईं। जीत की घोषणा होने के बाद पदाधिकारियों ने सर्व प्रथम जनपद ललितपुर के प्रसिद्ध श्री तुवन हनुमान मंदिर पर पहुंचकर माथा टेका और आर्शीवाद लिया।
Lalitpur News: हाथ उठाने वाली परंपरा पर लगा विराम
झा समाज ललितपुर के लिए यह खुशी की बात है कि इससे पहले जो झा समाज ललितपुर का जिलाध्यक्ष चुना जाता था वह चन्द्र लोगों की हाथ उठाने वाली ध्वनि मत वाली परंपरा यानि तानाशाही तरह की प्रथा अनुसार बनता था, उस पूरी असंवैधानिक प्रक्रिया पर इस बार समाज के सभी लोगों ने विराम लगा दिया है और पूरी संवैधानिक प्रक्रिया अनुसार झा समाज का अध्यक्ष चुना गया।
नव नियुक्त पदाधिकारियों को भाजपा जिलाध्यक्ष ने दी बधाईयां
झा समाज के नवनियुक्त पदाधिकारियों को भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष हरीश चन्द्र रावत ने स्नेह सहित बधाईयां दी। साथ ही भाजपा वरिष्ठ नेता प्रदीप चौबे ने भी झा समाज के जिलाध्यक्ष को शुभकामनाएं दी। जैसे ही झा समाज के पदाधिकारी भाजपा के वरिष्ठ नेताओं से मिले उन्होंने प्रसन्नता जाहिर करते हुये संवैधानिक चुनाव की भूरी-भूरी सराहना की।
महत्वपूर्ण लिंक – Samsung Galaxy S24 FE
Low Price 5G Smartphone Buy | Buy Now |
Home | Click here |