Gold Silver Price: पिछले कुछ महीनों से सोने (Gold) और चांदी (Silver) के दाम आसमान को छू रहे थे, सोने और चांदी के आभूषण खरीदने के लिए ग्राहकों ने तगड़े तरह से अपनी जेबें ढीली की हैं। आमतौर पर देखा जाता था कि हर दिन इन धातुओं की कीमतों में जबरदस्त उछाल देखने को मिल रहा था, लेकिन अब इन धातुओं को खरीदने के लिए ज्यादा पैसा खर्च नहीं करने पड़ेंगे, क्योकि विगत दिवस सोने और चांदी के दामों में बड़ी गिरावट देखने को मिली है।
अब ग्राहकों को 10 ग्राम सोना खरीदने के लिए ज्यादा पैसा खर्च नहीं करने पड़ेंगे, इसी प्रकार अगर आप 1 किलोग्राम चांदी भी खरीदना चाहते हैं तो यह भी आपको नई कीमतों के आधार पर काफी सस्ते में मिल जाएगी। ऐसे लोग जो सदाबहार सोने और चांदी के गहने खरीदते हैं वह अभी सस्ते में गोल्ड और सिल्वर को खरीद सकते हैं। आइए जानते हैं इनके ताजा कीमतों (Price) के अपडेट के बारे में।
बड़ी गिरावट से इतने सस्ते हुए सोने चांदी के रेट
विगत दिवस अर्न्तराष्ट्रीय बाजार में सोने और चांदी के दामों में बड़ी गिरावट हुई है, जिस कारण से पूरे मार्केट में इसके दाम सस्ते हो गए हैं। अब आप 10 ग्राम सोना 22 कैरेट वाला 83,200 रूपये में खरीद सकेंगे जो पहले इसके दाम 83,600 रूपये प्रति 10 ग्राम थे। इसी प्रकार 24 कैरेट 10 ग्राम सोना 87,360 रूपये में खरीद पाएंगे इससे पहले इसके दाम 87,780 रूपये थे।
इसी प्रकार चांदी के दामों में भी अर्न्तराष्ट्रीय मार्केट में बड़ी गिरावट देखने को मिली है। चांदी पहले 1 किलोग्राम 1,12,000 रूपये रेट से बिक रही थी जो अब इसके दाम घटकर 1,10,000 रूपये प्रति किलोग्राम पर सिमटकर रह गई है। यानि चांदी के दामों में भी अचानक से इतनी बड़ी गिरावट देखने को मिली है।
अर्न्तराष्ट्रीय मार्केट से गिरे धातुओं के भाव
आपको बता दे कि सोने और चांदी के भाव के उतार-चढ़ाव अर्न्तराष्ट्रीय मार्केट के आधार पर होती है। यानि इनके रेट इन मार्केट के अनुसार चलते हैं। सोने और चांदी के रेट बढ़ाना किसी खुद का फरमान नहीं होता है। इनके रेट ऊपर से ही निर्धारित होते हैं। इससे पहले भी यह देखा गया था कि किस प्रकार से सोने और चांदी के भाव सीधे आसमान को छू रहे थे। लेकिन अचानक इतनी गिरावट से एकबार फिर ग्राहकों को अच्छी खबर सुनने को मिली है।
महत्वपूर्ण लिंक – Infinix Note 50X 5G
Low Price 5G Smartphone Buy | Buy Now |
Home | Click here |