Delhi Election Result 2025: दिल्ली विधानसभा चुनाव रिजल्टः दिल्ली में केजरीवाल का हुआ अंत, बीजेपी ने लिया पुर्नजन्म

Delhi Election Result 2025: आज दिल्ली विधानसभा चुनाव के चौकाने वाले नतीजे आये हैं, देश की राजधानी दिल्ली के विधानसभा चुनाव के नतीजे आये हैं, जिसमें सत्ताधारी आम आदमी पार्टी की बुरी हार हुई है, दिल्ली की जनता ने अरविन्द केजरीवाल को नकार दिया है और भारतीय जनता पार्टी पर दिल्ली का विश्वास जताया है। इसीलिए यह कहावत बिल्कुल ही सटीक बैठती है कि क्रिकेट और चुनाव अंत-अंत तक कब पलट जाएं इसका अंदाजा नहीं लगाया जा सकता है, जब फाइनल रिजल्ट आता है तो विश्वास भी टूट जाता है।

तीन बार से दिल्ली की सत्ता में जीम आम आदमी पार्टी को यह बिल्कुल भी अंदेशा नही था कि उनकी इतनी बुरी हार होगी। पूर्व सीएम केजरीवाल को यह बिल्कुल भी ज्ञात नही था कि उनकी पार्टी इतनी बुरी तरह से दिल्ली विधानसभा चुनाव हारेगी। जबकि भाजपा इस बार 27 साल बाद दिल्ली विधानसभा की सत्ता संभालेगी। बीजेपी दिल्ली चुनाव में मिलेग परिणामों को देखकर आश्चर्य चकित रह गई। दिल्ली विधानसभा चुनाव में स्वंय तीन बार सीएम रहे अरविन्द केजरीवाल खुद इस बार बुरी तरह से चुनाव हार गये हैं साथ ही डिप्टी सीएम रहे मनीष सिसौदिया भी चुनाव हार गए हैं।

Delhi Election Result 2025: दिल्ली की 70 विधानसभा सीट में बीजेपी को बड़ा बहुमत

केन्द्र शासित प्रदेश नई दिल्ली में भाजपा को जिस तरह से इस बार बड़ा बहुत मिला है इसका अंदाजा भी नहीं लगया जा सकता है, क्योकि दिल्ली के मतदाताओं ने इस बार भाजपा का दिल जीत लिया, दिल्ली में 70 विधानसभा की सीटें है, लेकिन इतनी छोटी सी विधानसभा भी बहुत कुछ मायने रखती है। दिल्ली की हॉट सीट पर पूर्व सीएम अरविन्द केजरीवाल चुनाव लड़ रहे थे उनके साथ भाजपा के उम्मीदवार प्रवेश वर्मा थे, लेकिन भाजपा के एक साधारण से उम्मीदवार ने दिल्ली के पूर्व सीएम को हरा दिया, यह बड़ी ही आश्चर्यचकित कर देने वाली बात है।

Delhi Election Result 2025: आप की आतिशी ने बचाई इज्जत

दिल्ली विधानसभा की कालकाजी सीट से आम आदमी प्रत्याशी और दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी चुनाव मैदान में थीं, उनके सामने भाजपा के प्रत्याशी रमेश बिधूड़ी थे जिन्हें आतिशी ने करारी हार दी है। यानि दिल्ली की सीएम आतिशी ने आम आदमी पार्टी की लाज बचाई है। उनके चुनाव जीतने से आप पार्टी की इतनी इज्जत रही है कि कम से कम दिल्ली की सीएम तो चुनाव जीती हैं।

इन्हें भी देखे –

Leave a Comment