चारधाम यात्रा 30 अप्रैल से शुरू, बिना रजिस्ट्रेशन नहीं मिलेगी एन्ट्री, यहां से जानें ऑनलाइन की प्रोसेस

Chardham Yatra 2025: भारत देश के उत्तराखण्ड में स्थित चारधाम यात्रा पूरे विश्व में प्रसिद्ध है, यहां पर आगामी 30 अप्रैल 2025 से चारधाम की यात्रा का आरंभ हो रहा है। हर वर्ष लाखों की संख्या में यहां पर श्रद्धालु यात्रा करने के लिए पहुंचते हैं, इस वर्ष भी चारधाम यात्रा के लिए श्रद्धालु बड़ी संख्या में पहुंचने की तैयारी बना रहे हैं। हालांकि अभी यात्रा शुरू भी नहीं हुई है इससे पहले लाखों श्रद्धालुओं ने यात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन करा लिये हैं।

जानकारी के मुताबिक बता दे कि चारधाम यात्रा के लिए अभी तक करीबन 19 लाख से अधिक यात्रियों ने रजिस्ट्रेशन करा लिये हैं। उत्तराखण्ड राज्य मंे चार धाम यात्रा में बाबा केदारनाथ, बद्रीनाथ, यमुनोत्री और गंगोत्री शामिल हैं। चार धाम यात्रा के लिए जैसे ही श्रद्धालु इन स्थानों पर पहुंचता है तो इन प्रमुख सभी जगहों के दर्जन करते हैं। इस लेख में हम आपको यहीं बताने जा रहे हैं कि चार धाम यात्रा के लिए आप कैसे ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं, आइए जानते हैं।

Chardham Yatra 2025: यहां से करें चार धाम यात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन

हिन्दू धर्म में चार धाम यात्रा का बड़ा ही विशेष महत्व माना जाता है, यह यात्रा न ही धार्मिक दृष्टि से महत्वपूर्ण है बल्कि इसका आध्यात्मिक और सांस्कृतिक महत्व भी है। पुरानी कहावत अनुसार कहा गया है कि चार धाम यात्रा को कलयुग में मोक्ष प्राप्ति का मार्ग माना जाता है। चार धाम यात्रा करने के लिए सबसे पहले रजिस्ट्रेशन कराना बहुत ही जरूरी होता है। चार धाम यात्रा ऑनलाइन पंजीकरण के लिए उत्तराखण्ड सरकार की आधिकारिक वेबसाइट registrationandtouristcare.uk.gov.in पर उपलब्ध है। यहां से आसानी से श्रद्धालु चार धाम यात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं।

Chardham Yatra 2025: चार धाम यात्रा के लिए ऐसे करें ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन

  • सबसे पहले श्रद्धालु को चार धाम यात्रा का पंजीकरण कराने के लिए उत्तराखण्ड सरकार की आधिकारिक बेवसाइट registrationandtouristcare.uk.gov.in पर जाना होगा।
  • इसमें आपको अपना नाम, पता, मोबाइल नंबर जैसी महत्वपूर्ण जानकारी भरकर साइन अप करें।
  • ओटीपी मंगाकर या पासवर्ड के जरिए लॉगइन करें।
  • लॉगइन करने के बाद चार धाम यात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन का आवेदन करें।
  • साथ ही आप व्हाट्सएप् के माध्यम से भी रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। इसके लिए आपको +918394833833 पर ‘Yatra’ लिखकर भेजना होगा। फिर दिए गए सभी निर्देशों का पालन कर आप रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं।

महत्वपूर्ण लिंक – Samsung Galaxy S24 FE

Low Price 5G Smartphone Buy Buy Now
Home Click here

इन्हें भी देखे –

Leave a Comment