bhu naksha kaise download kare: स्मार्टफोन से भू नक्शा कैसे करें डाउनलोड! (2025)

bhu naksha kaise download kare: जब जमीनों का सरकार की ओर से सर्वे चल रहा हो ऐसे में व्यक्ति को अपनी भूमि का नक्शा पाने की बहुत ही आवश्यकता होती है। अगर आप भी अपनी भूमि का नक्शा (Bhu Naksha) डाउनलोड करके देखना चाहते हैं तो अब यह कार्य ऑनलाइन ही स्मार्टफोन के माध्यम से डाउनलोड करके किया जा सकता है, इसके लिये आपको तहसील के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे। मोबाइल द्वारा भू नक्शा आप उत्तर प्रदेश ही नहीं बल्कि देश के किसी भी राज्य का भू नक्शा निकालकर डाउनलोड कर सकते हैं।

आपको यह भी बता दें कि भारतीय कैडस्ट्रल मैपिंग सॉल्यूशन को भू नक्शा (land map) कहा जाता है। यह एक तरह का तकनीकि लैंड मैप और मैनेजमेंट सॉफ्टवेयर होता है। भू नक्शा किसी भी जमीन के बारे में व्यापक तौर पर जानकारी देता है, इसके द्वारा किसी भी जमीन का एरिया, लोकेशन, ऑनरशिप, खसरा-खतौनी, लैंड यूज आदि के बारे में डिटेल से जानकारी मिलती है। देश के सभी राज्यों का अलग-अलग भू नक्शा होता है। इस पूरे लेख में बता रहे हैं कि स्मार्टफोन से भू नक्शा कैसे करें डाउनलोडः

उत्तर प्रदेश का भू नक्शा (Bhu Naksha Uttar Pradesh) इस प्रकार करें डाउनलोड

अगर आप उत्तर प्रदेश का भू नक्शा डाउनलोड करना चाहते हैं, तो आप इसे ऑनलाइन माध्यम से कर सकते हैं। उत्तर प्रदेश में जमीन सर्वें होने के यह काम आ सकता है। उत्तर प्रदेश का भू नक्शा डाउनलोड करके लिए आपको नीचे दिए गए स्टेप को पूरी तरह से फॉलो करना होगाः

  • उत्तर प्रदेश का भू नक्शा देखने के लिये सबसे पहले https://upbhunaksha.gov.in/ वेबसाइट पर जाना होगा। इसके होम पेज पर ओपन होने के बाद नीचे की ओर ठीन Bhu Naksha का ऑप्शन दिखेगा। उस पर आपको क्लिक करना होगा।
  • फिर आपको अपना जनपद, ग्राम, औैर तहसील की जानकारी भरनी होगी।
  • इसके बाद आपको Show Land Details वाले ऑप्शन को सलेक्ट करना होगा। यह भूमि के बारे में पूरी जानकारी देगा। जिस प्रकार से सरकारी भूमि, कृषि भूमि और बंजर भूमि के साथ अन्य प्रकार की जानकारी आपको देगा।
  • इसके बारे में और भी ज्यादा जानकारी प्राप्त करने के लिये जूम इन पर क्लिक करें और प्लॉट नंबर को देख सकते हैं।
  • इस प्रकार से आप प्लॉट नंबर पर क्लिक करके प्लॉट के बारे में पूरी जानकारी ले सकते हैं, जैसे आकार, मालिक सहित अन्य डिटेल भी प्राप्त कर सकते हैं। साथ ही यहां से भू नक्शा को भी आप अपने स्मार्टफोन में डाउनलोड कर सकते हैं।

देश के राज्यों के भूमि नक्शा की आधिकारिक वेबसाइटें

राज्य भू नक्शा वेबसाइट
Andhra Pradesh https://bhunaksha.ap.gov.in/bhunakshalpm/28/index.jsp
Odisha https://bhulekh.ori.nic.in/RoRView.aspx
Madhya Pradesh https://mpbhulekh.gov.in/mpbhulekh.do
Rajasthan https://apnakhata.rajasthan.gov.in/
Bihar https://biharbhumi.bihar.gov.in/Biharbhumi/
Chhattisgarh https://bhuiyan.cg.nic.in/
Maharashtra https://bhulekh.mahabhumi.gov.in/
Jharkhand https://jharbhoomi.jharkhand.gov.in/

सवालों और जवाबों के उत्तर (FAQs)

जमीन का नक्शा क्या है?

भारत के राज्यों की जमीन का नक्शा (भूमि मानचित्र) संपत्ति के स्वामित्व का रिकॉर्ड रखने के लिये आवश्यक एक महत्वपूर्ण दस्तावेज होता है। यह भू नक्शा भारत सरकार के राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केन्द्र द्वारा प्रारंभ किया गया। जो डिजिटलीकरण के लिए एक कैडस्ट्राल मैपिंग सॉफ्टवेयर है।

भू नक्शा से मिलने वाले प्रमुख लाभ क्या हैं?

अगर आप किसी विक्रेता की जमीन को खरीदते हैं तो उससे संबंधित विवरण को भू नक्शा से आसानी से चेक कर सकते हैं। इसमें भू नक्शा भू स्वामी का नाम और पता सभी की जानकारी मिलती है। यह प्लॉट के मैप और अधिकारों के रिकॉर्ड को खोजने के लिये बहुत ही महत्वपूर्ण माना जाता है। इससे भूमि विवादों से संबंधित जानकारी के साथ सरकार द्वारा सार्वजनिक कल्याण के लिए भूखंड आवंटित किया है सभी प्रकार की जानकारी आसानी से ली जा सकती है।

भू नक्शा क्या जमीन की सही-सही जानकारी देती है?

भू नक्शा किसी भी राज्य की भूमि की सही-सही जानकारी देती है, इस नक्शा के माध्यम से किसी भूमि का खसरा, खतौनी, दूसरे प्लॉट के मालिक का विवरण, जिसे आप खरीदने का विचार बना रहे हैं, भूमि उपयोग के प्रकार के बारे में सही जानकारी मिलती है।

वेबसाइट के जरिए भू नक्शा डाउनलोड किया जा सकता है?

जी हां, कोई भी व्यक्ति भू-नक्शा तक आसानी से पोर्टल के माध्यम से पहुंच सकता है और उसे देख भी सकता है साथ ही भू नक्शा की पीडीएफ भी डाउनलोड की जा सकती है।

उत्तर प्रदेश राज्य के भू नक्शा की पीडीएफ डाउनलोड कैसे करें?

यूपी राज्य के भू नक्शा की पीडीएफ डाउनलोड करने के लिए आपको https://upbhunaksha.gov.in/ पोर्टल पर लॉग ऑन करना होगा। इसके बाद सभी जानकारी भरनी होगी। फिर नक्शा स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।

इन्हें भी देखे –

Leave a Comment