Android Smartphones WhatsApp off: टेक्नोलॉजी की इस नई दुनिया में आज के समय में अधिकतर लोगों के पास एक अच्छा स्मार्टफोन मिल जाएगा। क्योकि जब से इस दौर में स्मार्टफोन आए हैं तब से हर कार्य मिनटों में निपट जाता है यह पता ही नहीं चलता है। हम एक ऐसी ही काम की खबर के बारे में जानकारी दे रहे हैं। हर व्यक्ति आज के समय में स्मार्टफोन में WhatsApp का इस्तेमाल कर रहा है ऐसे यूजर्स के लिये यह जानकारी बड़े ही काम की है।
दरअसल खबर यह सामने आ रही है कि आने वाले नये वर्ष 2025 में कुछ स्मार्टफोन में WhatsApp का ऐप चलना बंद हो जाएगा। हम ऐसे ही कुछ स्मार्टफोन के बारे में जानकारी दे रहे हैं जिनमें यह सुविधा बंद होने वाली है। यूजर्स को सलाह यह भी दी जा रही है कि वह समय-समय पर अपने स्मार्टफोन के व्हॉटसअप को अपडेट करते रहें। आइए जानते हैं किन ऐसे स्मार्टफोन पर आने वाले समय में यह ऐप बंद हो जाएगा।
Android Smartphones WhatsApp off: एंड्रॉयड अपने इस वर्जन पर बंद कर रहा व्हॉटसअप
खबर से मिली जानकारी के मुताबिक हम आपको बता दे कि आगामी समय में WhatsApp जैसा सोशल मीडिया वाला शानदार ऐप किन स्मार्टफोन के एंड्रॉयड वर्जन पर बंद करने वाला है यह जानना बहुत ही जरूरी है। बता दे कि एंड्रॉयड का जो Kitkat वर्जन जिन स्मार्टफोन में चल रहा है उनके लिये ही मुश्किलें बढ़ने वाली हैं। जानकारी स्पष्ट है कि आने वाले 1 जनवरी 2025 को Kitkat वर्जन वाले व्हॉटसअप का इस्तेमाल नहीं कर पाएंगे। अगर आप भी इस वर्जन को अपने स्मार्टफोन में चला रहे हैं तो तुरंत ही व्हॉटसअप को अपडेट कर लें, अन्यथा की स्थिति में यह फीचर्स बंद हो जाएगा।
Android Smartphones WhatsApp off: 1 जनवरी को इन फोन में नहीं चलेगा व्हॉटसअप ऐप
यूजर्स इस अहम जानकारी से अपडेट रहें क्योकि 1 जनवरी 2025 को व्हॉटसअप इन फोन में चलना बंद हो जाएगाः
- Samsung: गैलेक्सी S4 Mini, गैलेक्सी नोट 2, गैलेक्सी S3. गैलेक्सी Ace 3
- सोनी: एक्सपीरिया SP, एक्सपीरिया T, एक्सपीरिया Z, एक्सपीरिया V
- HTC: वन X, वन X+, डिजायर 500, डिजायर 601
- मोटोरोला; Razr HD, मोटो E 2014, मोटो G
- LG: G2 Mini, L90, ऑप्टिमस G, नेक्सस 4,
यूजर्स समय पर कर लें अपना वर्जन अपडेट
सभी व्हॉटसअप यूर्जस जो इस ऐप का इस्तेमाल कर रहे हैं वह आने वाले समय तक अपने फोन का वर्जन अपडेट कर लें, अन्यथा की स्थिति में 1 जनवरी 2025 को यह फीचर्स बंद होने वाला है। आज के समय में इस ऐप को सबसे ज्यादा लोग यूज करते हैं, क्योकि यह ऐप एक प्रकार से सोशल मीडिया का सबसे अच्छा और बेहतरीन आदान-प्रदान करने वाला ऐप है। आमतौर पर सभी इस ऐप को यूज करते हैं।