New Income Tax Bill 2025: नए आयकर कानून में कितना देना होगा अब टैक्स, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने लोकसभा में बिल किया पेश, जानें टैक्स के बदलाव

New Income Tax Bill 2025: लोकसभा में नया आयकर बिल 2025 को वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने पेश किया है। अब आयकर कानूनों को सामान्य बनाने के लिए वित्त मंत्री द्वारा इसका ऐलान किया है। जबकि बीते 1 फरवरी 2025 को बजट पेश किया गया था। अब आयकर दाताओं को यही लग रहा है

कि वर्तमान की अपेक्षा नये आयकर कानून में कितने बदलाव किए जाएंगे या फिर उन्हें अतिरिक्त टैक्स देना पडे़गा, इन सब पर अभी संशय बना हुआ है। हालांकि वित्त मंत्री सीतारमण ने लोकसभा में बिल पेश करने के बाद अध्यक्ष ओम बिरला से इसे सदन की प्रवर समिति को भेजने का आग्रह किया गया है। आइए इन सबके बारे में और अधिक जानते हैं।

New Income Tax Bill 2025: आयकर विधेयक 2025 आयकर अधिनियम 1961 की लेगा जगह

नए आयकर कानूनो में बदलाव होने से आखिर कितना फर्क पुराने और नये में दिखेगा, इसका अभी अंदाजा नहीं लगाया जा सकता है। हालांकि नया आयकर विधेयक 2025 कानून में बदलाव आयकर अधिनियम 1961 की जगह लेगा। बताया यह भी गया है कि पहले का कानून समय के साथ और विभिन्न संशोधनों के बाद काफी जटिल है, इसी उददेश्य से नये आयकर विधेयक को लाया जा रहा है। नये आयकर विधेयक में पिछले वर्ष यानि (FY) शब्द को परिवर्तित करके ’कर वर्ष’ किया गया है। जबकि मूल्यांकन वर्ष (AY) की अवधारणा को खत्म कर दिया गया है।

New Income Tax Bill 2025: नये आयकर कानूनों में अध्यायों की संख्या 23 रखी गई

आपको बता दे कि वर्तमान में जो कानून अमल में हैं, उसमें पिछले छह दशकों के दौरान हुए बदलाव शामिल हैं। नये आयकर विधेयक में भी वर्तमान कानून की तरह ही अध्यायों की संख्या 23 रखी गई है। साथ ही इनके पेजों की संख्या 622 ही रखी गई। जोकि वर्तमान की अपेक्षा काफी आधा भार रहेगा। आयकर विधेयक 2025 में 536 धाराएं शामिल हैं, जो वर्तमान आयकर अधिनियम 1961 के 298 धाराओं से अधिक है।

इन्हें भी देखे –

Leave a Comment