Todays Gold Rate: सोना ने दिखाई आंख! 10 ग्राम सोना हुआ इतने हजार रूपये महंगा, जानिए आज का ताजा भाव

Todays Gold Rate: फरवरी माह के दूसरे सप्ताह के शुरू होते ही सोना ने महंगाई के रूप में बड़ी छलांग लगाई है, सोना को खरीदने वालों के लिए यह बुरी खबर निकलकर सामने आ रही है, क्योकि सोने के दामों में बढ़ा इजाफा हो गया है। ताजा सर्राफा बाजार के भाव के अनुसार बता दे तो 10 ग्राम सोने का भाव 80,000 रूपये के पार पहुंच गया है। जानकारी के अनुसार सोने के दाम कई दिनों से तेजी पकड़ रहे हैं।

सोने के दामों में बढ़ोत्तरी होने का प्रमुख कारण यह आ रहा है कि ग्लोबल मार्केट के बाजारों में काफी अनिश्चितता बढ़ गई है। जबकि आपको यह भी बता दे कि चांदी के दामों में किसी भी प्रकार से बड़ा बदलाव देने को नहीं मिला है। हाल फिलहाल में अभी यह सीजन शादी-विवाह का भी ज्यादा चल रहा है। जिस कारण से लोगांे को खरीदने में बड़ी मुश्किल हो रही है। आइए जानते हैं सोने के दामों के बारे में पूर्ण तरह।

Todays Gold Rate: 22 कैरेट 10 ग्राम सोने का ताजा भाव

खबर के माध्यम से अवगत करा दे कि फरवरी माह शुरू होने पर ही सोने के दामों में धीरे-धीरे उछाल देखने को मिला है। देश की राजधानी दिल्ली के बड़े सर्राफा बाजार में 22 कैरेट 10 ग्राम सोने के दाम में 800 रूपये की बढ़ोत्तरी देखने को मिली है, जो बढ़े हुए दामों मंे अब 80,750 रूपये पर पहुंच गया है। इसी प्रकार 22 कैरेट प्रति 100 ग्राम सोने के रेट के मुताबिक 8000 रूपये की बढ़ोत्तरी होकर 8,07,500 रूपये पर पहुंच गया है।

इसी प्रकार आज 24 कैरेट 10 ग्राम सोने पर 870 रूपये की बढ़ोत्तरी हुई है, जो बढ़कर 88,080 रूपये पर पहुंच गई है। जबकि 18 कैरेट सोना प्रति 10 ग्राम के दाम 650 रूपये बढ़ गए हैं जो 66,070 पर इसके टोटल दाम पहुंच गये हैं। जहां तक की सोने के लगातार बढ़ते दामों से खरीददारों में बढ़ी टेंशन उत्पन्न हो गई है।

Todays Gold Rate: अर्न्तराष्ट्रीय बाजार से बढ़े सोने के दाम

सोने के लगातार बढ़ते दामों की मुख्य वजह सामने आ रही है, यह सिर्फ ग्लोबल मार्केट में सोने के बढ़ते दामों के कारण हुआ है। कुछ दिनों से लगातार देखा जा रहा था कि अर्न्तराष्ट्रीय बाजार में सोने की कीमतों ने गति पकड़ी हुई है, इसी कारण से सोने के दामों में इतना बढ़ा इजाफा देखने को मिला है।

चांदी के दामोें नही हुआ कोई इजाफा

सोने के दाम तो सीधे आसमान को छू रहे हैं, फरवरी माह में सोने ने धीरे-धीरे कच्छप गति से बड़ी उड़ान भरी है। जहां तक की चांदी के ताजा आज के दामों के बारे में बता दे तो चांदी में किसी भी प्रकार से परिवर्तन नही हुआ है। ताजा 10 ग्राम चांदी का भाव 995 रूपये अभी चल रहा है। इसी प्रकार 1 किलोग्राम चांदी का आज का रेट 99,500 रूपये है। जो रेट अभी इसके थमे हुए हैं।

इन्हें भी देखे –

Leave a Comment