Up Free Scooty Yojana 2025 : UP Government Scheme| उत्तर प्रदेश की सभी मेधावी छात्राओं के लिए यूपी सरकार मुफ्त स्कूटी देने जा रही है। हाल ही में यूपी के बजट में भी यह बात लागू की गई है। केन्द्र से लेकर राज्य सरकार की पूर्ण रूप से मंशा है कि प्रदेश में बालिकाओं का दायरा बड़े और हर क्षेत्र में बालिकाएं अपना परचम लहराएं। वित्तीय बजट 2024-25 में प्रदेश के वित्त मंत्री सुरेश खन्ना द्वारा मुफ्त स्कूटी वितरण (रानी लक्ष्मीबाई स्कूटी योजना) के लिए 400 करोड़ रूपए प्रस्तावित किए गए है।
Up Free Scooty Yojana 2025 से जुड़ी सभी योग्यताओं एवं पात्रता के बारे में हम इस लेख में पूरी तरह से जानकारी देने जा रहे हैं। इसके आवेदन करने की प्रोसेस क्या होगी? इन सभी प्रक्रियाओं के बारे में हम आपको बताने जा रहे हैं। बता दे कि रानी लक्ष्मीबाई स्कूटी योजना के तहत 400 करोड़ रूपये प्रस्तावित किए गए हैं। इसी के साथ ही प्रधनमंत्री उच्चतर शिक्षा योजना के लिए 600 करोड़ का प्रावधान किया गया है। हम इसके बारे में नीचे पूर्ण रूप से जानकारी दे रहे हैं।
Up Free Scooty Yojana 2025 : Overview
योजना का पूरा नाम | रानी लक्ष्मीबाई स्कूटी योजना |
राज्य का नाम | उत्तर प्रदेश |
योजना का लाभार्थी | मेधावी बालिकाएं |
उद्देश्य | बालिकाओं को उच्च शिक्षा प्राप्त करने हेतु प्रोत्साहित करना |
वर्ष | 2025 |
आवेदन प्रक्रिया | ऑनलाइन अथवा ऑफलाइन |
आधिकारिक वेबसाइट | upcmo.up.nic.in |
Up Free Scooty Yojana 2025 Latest Update
आपको जानकारी के मुताबिक बता दे कि यूपी सरकार द्वारा बजट में शिक्षा क्षेत्र के लिए 1,06,360 करोड़ रूपये से ज्यादा का प्रस्ताव रखा गया है। शिक्षा के क्षेत्र में इतना ज्यादा बजट खर्च करने वाला यूपी एकमात्र प्रदेश बन गया है। यूपी सरकार द्वारा घोषित किए गए इस बजट में पढ़ने वाली छात्राओं को और भी आत्मनिर्भर बनने की प्रेरणा मिलेगी। जबकि यह भी बता दे कि सरकार ने रानी लक्ष्मीबाई स्कूटी योजना के तहत 400 करोड़ रूपये प्रस्तावित किए हैं और प्रधानमंत्री उच्चतर शिक्षा अभियान योजना के तहत 600 करोड़ रूपए का प्रावधान निश्चित किया है।
राज्य सरकार द्वारा जो फ्री स्कूटी योजना की बात कही जा रही है उसका दूसरा नाम रानी लक्ष्मीबाई स्कूटी योजना है। इस योजना के तहत उच्च शिक्षा ग्रहण करने वाली मेधावी छात्राओं को सरकार फ्री स्कूटी वितरित करेगी। जिससे की बालिकाओं को आने-जाने में भी किसी भी प्रकार की असुविधा नही होगी। सरकार का प्रमुख उददेश्य है कि बालिकाओं को हर क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाया जाए।
Up Free Scooty Yojana 2025 Online Registration
जानकारी के मुताबिक बता दे कि जिस प्रकार से यूपी सरकार ने इससे पहले स्कूलों में फ्री स्मार्टफोन वितरित किए थे, उसी प्रकार मेधावी छात्राओं को अब आने वाले समय में फ्री स्कूटी भी मिलेगी और इस योजना के फॉर्म भी उसी तरह से भरवाए जाएंगे। योजना के लिए आवेदन ऑनलाइन माध्यम से प्रक्रिया कराई जाएगी। सरकार इसके लिए जल्द ही ऑनलाइन फॉर्म भरने के लिए पोर्टल जारी करने वाली है। जिससे की सभी मेधावी बालिकाएं घर बैठकर ही ऑनलाइन कर सकें।
फ्री स्कूटी योजना 2025 के लिए यह होगी पात्रता और योग्यता
निःशुल्क स्कूटी योजना के लिए सरकार द्वारा निम्नलिखित पात्रता और योग्यता रखी गई हैंः
- आवेदनकर्ता उत्तर प्रदेश का मूल निवासी हो।
- वह प्रदेश के कोई भी जनपद में निरंतर शिक्षा में अध्यनरत हो।
- पिछली कक्षा में 75 प्रतिशत अंक प्राप्त किए हों।
- पिछली परीक्षा में कम अंक या फेल होने वाले इस योजना का लाभ नहीं ले सकेंगे।
- परिवार का कोई भी व्यक्ति इनकम टैक्स के दायरे में ना आता हो।
- परिवार की वार्षिक आय ढाई लाख से ज्यादा ना होनी चाहिए।
- मुफ्त स्कूटी योजना के लिए कम से कम 12वीं कक्षा एवं स्नातक होना अनिवार्य है।
- योजना के तहत मेधावी बालिकाओं की सूची तैयार होने के बाद लाभ मिल सकेगा।
फ्री स्कूटी योजना 2025 के लिए यह दस्तावेज होना जरूरी
- आवेदनकर्ता का शैक्षिक विवरण
- पिछली उत्तीर्ण कक्षा की अंकसूची
- दो पासपोर्ट साइज फोटो
- आधार कार्ड
- बैंक पास बुक
- निवास प्रमाण पत्र
- आय प्रमाण पत्र
- जाति प्रमाण पत्र
- आधार से लिंक मोबाइल नंबर
How to Apply Up Free Scooty Yojana 2025?
फ्री स्कूटी योजना 2025 के लिए सरकार जल्द ही ऑनलाइन माध्यम से आवेदन मांगेगी। जो नीचे निम्न अनुसार बता रहे हैं-
- फ्री स्कूटी योजना के लिए आवेदक को आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
- इसके बाद मुख्य पेज पर Up Free Scooty Yojana 2025 Apply Online का लिंक मिलेगा।
- लिंक पर जाकर फॉर्म को ओपन करते हुए सम्बंधित जानकारियां अच्छी तरह से भरना होंगी।
- इसके बाद सभी मांगे गए दस्तावेजों को अपलोड करने होंगे।
- फिर पूरी जानकारी जांचने के बाद सबमिट बटन पर क्लिक करना है।
- इस प्रकार से आपका फ्री स्कूटी योजना का ऑनलाइन आवेदन पूर्ण हो जाएगा।